पर्यावरण प्रत्येक जीव से साथ जुड़ा हुआ है और हमारे चारों ओर व हमेशा व्याप्त रहता है मानव जीवन की प्रत्येक घटना इसके अंदर संपन्न होती है तथा मनुष्य अपनी सभी क्रियाओं से पर्योवरण को प्रभावित करते है। आज की वर्तमान परिस्थिती को देखते हुए पर्योवरण का संरक्षण करना सबसे अनिवार्य कार्य है क्योंकि इसी से जीवन है।
पर्यावरण का क्षरण होने के बहुत सारे कारण है, जिसमें उद्योगों कल-कारखानों का काला धुआँ, वाहन और एयर कंडीशन्स की बढ़ती संख्या तथा विकास कार्यों के लिए अंधाधुंध पेड़ो की कटाई प्रमुख कारण हैं। मानव मित्र संस्था, पर्यावरण को बचाने के लिए, आने वाले समय को सुरक्षित करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। अगर हम इस समय की बात करें तो मानव मित्र संस्था पर्यावरण से सम्बंधित दो महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रही है। जो वृक्षारोपण और जनसँख्या नियंत्रण है।
वृक्षारोपण करने से ये धरती हरी-भरी होती है और ये पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं, दूषित हवा की शुद्ध करते है, वर्षा होने में मदद करते हैं, मृदा अपरदन को रोकते हैं और ग्लोबल वॉर्मिंग होने से बचाते हैं। जो इस समय बहुत जरूरी है। दूसरी तरफ जनसंख्या नियंत्रण, आज लोगों को अधिक जनसँख्या के नुकसान और इससे भविष्य में होने वाली समस्या से अवगत कराना बहुत जरूरी है। लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा। जिससे इस बढ़ती जनसँख्या पर काबू पाया जा सके।