स्वास्थ्य शिविर

अक्सर हम देखते है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक नहीं होते है और आज के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए यह सबसे महत्वपूर्ण हो गया है कि हम लोग तथा समाज के सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहे। किसी ने सही ही कहा है कि जो लोग सोचते है कि उनके पास व्यायाम करने का कोई समय नहीं है उन्हें जल्द ही यह बाद में किसी बीमारी के लिए समय निकालना ही होगा, क्योंकि स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण चीज है।

मानव मित्र संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ मुहैया करवाना नहीं होता है, बल्कि एक ऐसा माहौल तैयार करना होता है जहां पर स्वास्थ्य संबंधी विषयों के बारे में सभी व्यक्तियों को और अधिक जागरूक बनाया जाए तथा लोगों को जीवन जीने के लिए विषम परिस्थितियों में प्रारंभिक देखभाल प्रदान करना है जो चिकित्सा नैतिकता की अनूठी ताकत और लक्ष्यों को प्रर्दशित करता है।

मानव मित्र संस्था भारत के कई राज्यों में समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदों की लगातार सहायता करती रहती है।

मानवता के नाते मदद के लिए आगे आयें

अगर आप भी घर में रहकर लोगों की मदद करना चाहते हैं तो आप हमें डोनेट कर सकते हैं। हमारी पूरी टीम लगातार लोगों को सूखा राशन और भोजन, मास्क, सैनिटाइजर बांट रही है और अस्पताल जाकर जरूरतमंद लोगों को रक्त, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा उपलब्ध कराकर लोगों की जान बचाने के लिए लगन से काम कर रही है

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार काम करता 'मानव मित्र' एनजीओ

मानव मित्र संगठन आप सभी से अनुरोध करता है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में जाकर अपना इलाज करायें।

स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य

  • उत्तम गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवाएं गरीबों को मुहैया करवाना।
  • आपदाओं के समय आपातकालीन टीम के रूप में काम करना।
  • समाज में लोगो के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें संचारी और गैर संचारी रोगो से बचाव का तरीका बताना।
  • प्रारंभिक जांच सभी वर्ग के लोगो के लिए उपलब्ध करवाना।
  • गंभीर मामलों को देखकर उन्हें विशिष्ट केंद्रो में भेजना।

मानव मित्र संस्था जो मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है उसे जीवन रक्षक कार्यक्रम के रूप में देखा जा सकता है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रहने वाले निःशक्त जनों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाओं को उपलब्ध कराना है।

कोरोना महामारी में मानव मित्र टीम का योगदान

मानव मित्र टीम ने कोरोना महामारी के इस कठिन समय में गरीबों और लाचार लोगों के लिए घर घर जाकर सूखा राशन और खाने का वितरण किया, भूखे लोगों के लिए खाना वितरण किया, मास्क और सेनिटिज़ेर का वितरण किया और जिन भी लोगों को खून, प्लेटलेट्स या प्लाज्मा की जरूरत हुई उनके लिए इसकी व्यवस्था की।

अगर कोई प्रश्न हो तो, मानव मित्र हेल्पलाइन पर कॉल करें – 9758844796

हम भारत में कहीं भी ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं।

हमारे परिवार का हिस्सा बनें। हम एक साथ कई जिंदगियां बचा सकते हैं।