भारत विश्व का एक ऐसा देश है जो जनसंख्या के मामले में दूसरे नंबर पर आता है। आज जहाँ जनसँख्या एक जटिल समस्या बन गयी है। इसकी वृद्धि से अनेक समस्या उत्पन्नं होती है जैसे गरीबी, बेरोजगारी, पर्यावरण समस्या, भ्रष्टाचार आदि। ये समस्यायें देश के नैतिक और आर्थिक पतन का कारण बनते हैं क्योंकि इससे देश की अर्थ व्यवस्था को नुकसान होता है और देश गरीबी की तरफ चला जाता है।
भारत देश में इस समय जनसँख्या नियंत्रण की बहुत आवश्यकता है और इसके लिए बालविवाह, पुत्र की चाह, अशिक्षा, जानकारी का आभाव, सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताएं इत्यादि इन सभी कारणों को समूल नष्ट करना होगा। सम्भवतः इन उपायों से जनसँख्या वृद्धि पर रोक लग जाये।
मानव मित्र संस्था अपने स्वमसेवकों के साथ मिलकर काफी समय से भारत में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कार्य कर रही है। ये संस्था भारत के कई राज्यों और शहरों में कैंपेन चलाकर, वहां के लोगों को इसके नुकसान बताकर, उन्हें जागरूक करके तथा उनके द्वारा दूसरे लोगों को जागरूक कराने जैसे काम लगातार कर रही है।