वृक्षारोपण करने का मुख्य कारण यह है वनों को बढ़ावा देना, भू-निर्माण एवं भूमि सुधार करने से है। पृथ्वी पर पारस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन बहुत महत्वपूर्ण है जिसे वृक्षारोपण के माध्यम से ही बढ़ाया जा सकता है। वृक्ष जिस प्रकार पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं उसी प्रकार यह हमारे लिए भी उतने ही उपयोगी है। वृक्ष वातावरण में उपस्थित कार्बन डाई ऑक्साइड को तथा आदि अन्य गैसों को अवसोषित करके हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते है, वायु की गुणवत्ता को बढ़ाते है, जल का सरंक्षण करते है, मृदा अपरदन को रोकते हैं और ग्लोबल वॉर्मिंग होने से बचाते हैं साथ ही जलवायु नियंत्रण में सर्वाधिक योगदान प्रदान करतें है।
मानव मित्र संस्था ने अपने स्वयंसेवकों के मिलकर भारत के कई राज्यों में वृक्षारोपण का कार्य किया है। ज्यादातर कार्य दिल्ली, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमांचल प्रदेश और कई सारे राज्यों में किया गया है। संस्था इस धरती को पूरी तरह से हरा भरा बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है और लोगों को भी जागरूक कर रही है जिससे वृक्षारोपण की चैन को लगातार कायम रखा जा सकें।
संस्था आप सभी लोगों से अनुरोध करती है की आप भी अपने जीवन में एक पेड़ तो जरूर लगायें और जानकारी में होने वाले सभी व्यक्तिओं को एक पेड़ लगाने को जरूर कहें। याद रखें वृक्ष ही हैं जो आपका वर्तमान भी सुरक्षित करतें हैं और आपका भविष्य भी।