महिलाएं हमारे समाज का स्तंभ होती है। हमारे आस-पास महिलाएं अपनी भिन्न-भिन्न रूप में भूमिकाएं निभाती है जैसे- बेटी, बहन, बहू और माताएं आदि रूप में। लेकिन आज भी दुनिया के कई हिस्सों में समाज में इनकी भूमिका को नजर अंदाज किया जाता है। इसको देखते हुए महिलाओं को विस्तृत पैमाने पर उत्पीड़न, असमानता, वित्तीय निर्भरता तथा अन्य सामाजिक बुराईयों को सहन करना पड़ता है। पीड़ियो से ये अवरोध महिलाओं को पेशेवर और व्यक्तिगत ऊंचाईयो को हासिल करने से रोकते रहे है।
मानव मित्र संस्था, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भारत के बहुत सरे राज्यों में काम कर रही है। इसमें महिलाओं को शिक्षा देना, स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी देना, उन्हें नये कौशल सिखाना, उन्हें रोजगार दिलाना, और इस समय की नई तकनीकी का ज्ञान उपलब्ध कराना जैसी चीजे शामिल है। संस्था का एक मात्र उद्देश्य भारत में गरीब महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना है जिससे वे भी समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकें, अपने परिवार और बच्चों को सुन्दर भविष्य दे सकें, सम्मान के साथ सर उठा के चल सकें और भारत की तरक्की में अपना सहयोग दे सकें।