स्वास्थ्य

कोई व्यक्ति अपने जीवन का पूर्ण आनंद तभी ले सकता है जब वह पूर्णतः शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो। क्योंकि कहावत भी है पहला सुख निरोगी काया। व्यक्ति का स्वस्थ रहना ही सर्वोत्तम सुख है। अगर शरीर ही स्वस्थ नहीं है तो जीवन भार रूपी हो जाता है।

मानव मित्र संस्था ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। ये संस्था भारत के कई राज्यों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर चुकी है और लगातार कर रही है।

इसके साथ ही मानव मित्र संस्था, रेड आर्मी संस्था के साथ रक्तदान का मानवीय कार्य भी कर रही है। भारत जैसे बड़े देश में लोगों को अक्सर ब्लड या प्लेटलेट्स की जरूरत होती है लेकिन उन्हें ब्लड या प्लेटलेट्स नहीं मिलते। ऐसे में हमारे संगठन ने “रेड आर्मी” नाम से एक टीम बनाई है, जो रक्त या प्लेटलेट्स दान करने वालों की व्यवस्था करती है। और समय समय पर रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करती है। क्योंकि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य लोगों की जान बचाना है।

मानवता के नाते मदद के लिए आगे आयें

अगर आप भी घर में रहकर लोगों की मदद करना चाहते हैं तो आप हमें डोनेट कर सकते हैं। हमारी पूरी टीम लगातार लोगों को सूखा राशन और भोजन, मास्क, सैनिटाइजर बांट रही है और अस्पताल जाकर जरूरतमंद लोगों को रक्त, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा उपलब्ध कराकर लोगों की जान बचाने के लिए लगन से काम कर रही है

हमारी स्वास्थ्य सेवायें

स्वास्थ शिविर

रक्तदान

कोरोना महामारी में मानव मित्र टीम का योगदान

मानव मित्र टीम ने कोरोना महामारी के इस कठिन समय में गरीबों और लाचार लोगों के लिए घर घर जाकर सूखा राशन और खाने का वितरण किया, भूखे लोगों के लिए खाना वितरण किया, मास्क और सेनिटिज़ेर का वितरण किया और जिन भी लोगों को खून, प्लेटलेट्स या प्लाज्मा की जरूरत हुई उनके लिए इसकी व्यवस्था की।

अगर कोई प्रश्न हो तो, मानव मित्र हेल्पलाइन पर कॉल करें – 9758844796

हम भारत में कहीं भी ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं।

हमारे परिवार का हिस्सा बनें। हम एक साथ कई जिंदगियां बचा सकते हैं।